जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मछली पालन से कमाई का सुनहरा मौका: चंदौली में राज्य सेक्टर की योजनाओं के लिए बढ़ी डेट, जानें कैसे करें अप्लाई

चंदौली के मछली पालकों के लिए खुशखबरी है! मत्स्य विभाग की 5 प्रमुख सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक हफ्ते के लिए बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया है। इच्छुक लोग पोर्टल पर तुरंत अप्लाई करें।

 
 

चंदौली मत्स्य पालन योजनाओं की तारीख बढ़ी

5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में अवसर

विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

चंदौली जिले के मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े लोगों और नए आवेदकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की 5 प्रमुख योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब 5 अगस्त तक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विभागीय पोर्टल की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in को पहले 16 जुलाई से 31 जुलाई तक खोला गया था। हालांकि, अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने और आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया है।

इन 5 प्रमुख योजनाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन
विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आवेदक मुख्य रूप से इन योजनाओं में लाभ पाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं:

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना

सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना

उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष (इसके तहत मोपेड विथ आइस बॉक्स और जलाशय में केज स्थापना)

उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना

विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना

ऐसे करें आवेदन और जानें पात्रता नियम
इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को योजनावार अलग-अलग आवेदन करने होंगे। योजना की इकाई लागत, आवश्यक दस्तावेज और विस्तृत नियम विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि जिन आवेदकों का फॉर्म पिछले वर्षों में किसी कारणवश निरस्त हो गया था या प्रतीक्षारत (वेटिंग) था, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

सहायक निदेशक कार्यालय से भी मिलेगी जानकारी
यदि आवेदकों को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है या वे विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो वे किसी भी कार्य दिवस में 'कार्यालय-सहायक निदेशक मत्स्य, चंदौली' में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने जिले के किसानों और मत्स्य पालकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*