जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आत्मनिर्भर होने पर पाकिस्तान या तो नक्शा से मिट जाएगा या तो भारत का हिस्सा हो जाएगा - ओमप्रकाश त्रिपाठी

चंदौली में ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा और पाकिस्तान या तो भारत में विलय हो जाएगा या मिट जाएगा। स्वदेशी और गरीबों के उत्थान पर ज़ोर।
 

ओमप्रकाश त्रिपाठी का बयान

2047 तक भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

चंदौली में ओमप्रकाश त्रिपाठी ने युवाओं को 'आत्मनिर्भर भारत' का खाका समझाया
 

चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित अभिषेक हॉस्पिटल के सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सहसंयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का एक विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

omprakash-tripathi

पाकिस्तान पर ओमप्रकाश त्रिपाठी का बड़ा बयान

ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस दिन भारत सही मायने में आत्मनिर्भर हो जाएगा, वह दिन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा, "जिस दिन भारत अपने आयुध (हथियारों) से आत्मनिर्भर हो जाएगा, उस दिन पाकिस्तान या तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा या फिर उसका भारत में विलय हो जाएगा।" यह बयान युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और सुरक्षा की भावना भरने वाला था।

omprakash-tripathi

आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर भारत

त्रिपाठी ने भारत की आर्थिक क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान है और देश जल्द ही चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की दहलीज पर खड़ा होगा। उन्होंने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि सन 1600 के आसपास हमारा देश सोने की चिड़िया था, क्योंकि उस समय हम आत्मनिर्भर थे, लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी के शोषण से हम कंगाल हो गए। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच और स्वदेशी आचरण को अपनाकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का आग्रह किया।

omprakash-tripathi

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का प्रभाव

मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पहले विकसित देशों का केंद्र यूरोप महाद्वीप हुआ करता था, लेकिन आज इस विकसित दौड़ का केंद्र एशिया महाद्वीप और विशेष रूप से भारत बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण और राष्ट्र सर्वप्रथम की नीति की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के प्रशिक्षण स्थल को नस्त नाबूत करने जैसे अनोखे कार्यों का भी वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर सिंह ने की और संयोजन अभिषेक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय यादव ने किया।

omprakash-tripathi

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*