जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली के पेंशनभोगियों ट्रेजरी आने की जरुरत नहीं, ऐसे ऑनलाइन जमा करें अपना जीवित प्रमाण-पत्र

चंदौली के पेंशनरों को नवंबर-दिसंबर से पहले जीवित प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य है। अब कोषागार के चक्कर काटे बिना घर बैठे ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जमा किया जा सकता है।

 

नवंबर-दिसंबर से पहले जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र

कोषागार जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे सुविधा

जीवन प्रमाण पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था

नजदीकी पोस्ट ऑफिस और सीएससी पर भी सुविधा

आवश्यक दस्तावेजों के साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी

चंदौली जिले के सभी पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक चंद्र ने जिले के समस्त पेंशनरों को निर्देश दिया है कि वे नवंबर-दिसंबर माह से पहले अपना जीवित प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें। समय पर प्रमाण-पत्र जमा न होने पर पेंशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

chandauli-pensioners-life-certificate-online-submission-news

कोषागार के चक्कर काटने से मिली मुक्ति
पेंशनभोगियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अब प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि अब बुजुर्गों को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार (ट्रेजरी) के चक्कर लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सभी पेंशनर अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

इन माध्यमों से ऑनलाइन जमा करें प्रमाण-पत्र
पेंशनभोगी आधिकारिक वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in पर जाकर खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग घर पर इंटरनेट इस्तेमाल करने में असमर्थ हैं, वे अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस, जन सुविधा केंद्र (CSC), साइबर कैफे या घर के किसी सदस्य के मोबाइल व कंप्यूटर की मदद से डिजिटल प्रमाण-पत्र आसानी से भेज सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक विवरण और प्रक्रिया
डिजिटल प्रमाण-पत्र जमा करते समय कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। आवेदन के दौरान आधार नंबर, मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी आएगा), पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार, स्वीकृति प्राधिकारी (राज्य सरकार उत्तर प्रदेश), वितरण एजेंसी (उत्तर प्रदेश कोषागार-उप कोषागार) और कोषागार/एजेंसी का नाम (चंदौली) चुनना होगा। इसके साथ ही पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और बायोमेट्रिक इंप्रेशन (अंगूठे की छाप या चेहरा) अनिवार्य रूप से देना होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*