जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में यातायात पुलिस का अभियान: 306 वाहनों पर चला चालान, ₹3.43 लाख राजस्व वसूली

यातायात नियमों की जागरूकता बढ़ाने के लिए आम जनता और वाहन चालकों को बताया गया कि कार और अन्य बड़े वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग और दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है।
 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

बिना हेलमेट 190 वाहनों पर चालान

नो पार्किंग में खड़े 35 वाहन पर भी चालान

कुल 306 वाहनों से ₹3.43 लाख वसूली

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में यातायात पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर, 2025 को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बिना हेलमेट चलाने वाले 190 वाहनों और नो पार्किंग में खड़े 35 वाहनों सहित कुल 306 वाहनों पर चालान किया गया। चालान से कुल ₹3,43,300/- का राजस्व वसूला गया।

आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विशेष रूप से ऑटो रिक्शा, निजी और व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक सवारी बैठाने, नशे में वाहन चलाने, मोबाइल का प्रयोग करने और अवयस्कों को वाहन चलाने जैसी कई अनियमितताएं सामने आई।

vehicles challan

यातायात नियमों की जागरूकता बढ़ाने के लिए आम जनता और वाहन चालकों को बताया गया कि कार और अन्य बड़े वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग और दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है। इसके अलावा चालक को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ना केवल चालान किया, बल्कि लोगों को नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। अभियान के सफल समापन के बाद पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस अभियान से स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और पुलिस मिलकर यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*