जिले के सभी थानों पर मनाया गया संविधान दिवस, CO सदर ने दिलाई संविधान की शपथ, ईमानदारी से करें कर्तव्य निर्वहन
चंदौली पुलिस लाइन सहित सभी थानों पर संविधान दिवस मनाया गया, CO सदर ने पुलिसकर्मियों को उद्देशिका की शपथ दिलाई, संविधान की मर्यादा और कानून के शासन को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
पुलिस लाइन चंदौली में मनाया गया संविधान दिवस
जनपद के सभी थानों पर दिलाई गई संविधान की शपथ
क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक पाठ
कानून के शासन को सर्वोपरि रखने का दिया संदेश
चंदौली जिले में आज दिनांक 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के अवसर पर पुलिस लाइन चन्दौली में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई एवं सामूहिक पाठ किया गया।

संविधान के मूल्यों पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की महत्ता, ऐतिहासिक महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने और अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया गया। साथ ही सबको यह संदेश दिया गया कि पुलिस बल का यह दायित्व है, वह संविधान की मर्यादा और कानून के शासन को सर्वोपरि रखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराए तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करे।

सभी थानों पर भी हुई शपथ
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक के साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर भी सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मन से शपथ ली और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को संविधान के मूल्यों के प्रति और अधिक जागरूक करना था, ताकि वे आमजन की सेवा में संविधान के अनुरूप काम कर सकें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







