जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नवनिर्मित पुलिस लाइन में मंदिर के लिए भूमि पूजन, परिवार संग पहुंचे पूजा के लिए पहुंचे SP आकाश पटेल

चंदौली के भोजापुर स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन परिसर में 25 नवंबर 2026 को एसपी ने परिवार सहित मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। जानिए परियोजना की खास बातें।

 
 

भोजापुर की नवनिर्मित पुलिस लाइन में हुआ भूमि पूजन

परिवार समेत मंदिर निर्माण की पूजा में शामिल हुए एसपी

281.10 करोड़ रुपये की लागत से बन रही पुलिस लाइन

पुलिसकर्मियों के लिए चौदह मंजिला आवासीय फ्लैट्स बनेंगे

प्रशिक्षण और आवास की दिक्कतों से मिलेगी बड़ी राहत

चंदौली के भोजापुर में नवनिर्मित पुलिस लाइन परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 25 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने अपने परिवार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई इस पूजा में क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

chandauli-police-line-temple-bhoomi-pujan-sp-bhojapur-news

अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और प्रतिसार निरीक्षक के साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने परिसर में बनने वाले मंदिर के सफल निर्माण को लेकर खुशी जताई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से पूरा कराया गया, जिससे आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका।

281.10 करोड़ की लागत से तैयार हो रही सुविधाएं
चंदौली जिले में 281.10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक और भव्य पुलिस लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस परियोजना के तहत पुलिसकर्मियों को 14 मंजिला आवासीय फ्लैट्स समेत कई हाईटेक सुविधाएं मिलने वाली हैं।


chandauli-police-line-temple-bhoomi-pujan-sp-bhojapur-news

जवानों और प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी सहूलियत
पहले बुनियादी ढांचे की कमी के कारण पुलिस विभाग को विभागीय आवास, रंगरूटों के प्रशिक्षण और प्रशासनिक कामकाज चलाने में रोजाना कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई पुलिस लाइन और वहां बनने वाली सुविधाओं से जवानों की आवास व प्रशिक्षण से जुड़ी परेशानियां दूर होने की उम्मीद है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*