जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विश्व महिला दिवस के पहले चंदौली पुलिस की कार्यशाला, महिलाओं से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी ​​​​​​​

महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । महिलाओं व बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है ।
 

  महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा पर जोर

एक दर्जन से अधिक सेवाओं व सुविधाओं की दी गयी विस्तार से जानकारी

 गैर सरकारी संगठनों का मिल रहा सहयोग

 चंदौली पुलिस महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । महिलाओं व बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है ।


आपको बता दे कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व आज कामख्या सेवा संस्थान व शक्ति दीदी चन्दौली की टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से गांव गांव व घर-घर पहुंचकर जानकारी प्रदान करते हुए, इन सुविधाओं से लाभान्वित कराना है।

chandauli police workshop

इसी क्रम में आज शिविर पुलिस लाइन चन्दौली सभागार में डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया, महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ तभी सम्भव हो पायेगा जब महिलाएं सम्मान खोये बगैर जिस लक्ष्य को पाना चाहती हो, उसका प्रयास कर सकती है और अपने गंतव्य तक पहुंच सकती है। उसे संचार का हक हो, सुरक्षा मिले, आर्थिक निर्भरता समाप्त करने के पर्याप्त साधन उपलब्ध हो, इसकी इच्छा-अनिच्छा का ध्यान रखा जाए, समाज व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हो, उसे अपनी योग्यता बढाने का अवसर मिले, धन सम्पत्ति में हक मिले, देश की प्रगति तथा देश का गौरव बढाने का पूरा अवसर प्राप्त हो। 

इन्ही शब्दो के साथ कार्यशाला का आयोजन करते हुए महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न बिदुओं पर जागरूक किया गया। किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया।

chandauli police workshop

डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा महिलाओं को संगठित, सशक्त, स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु व नारी सशक्तिकरण जागरूक करने के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने कहा कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया जाना आवश्यक है। सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की स्थापना किया जा सकता है। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं।


इस दौरान आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया ने डायल 112 की महिला टीम, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला पुलिस बीट ,महिला पुलिस चौकी, मिशन शक्ति कक्ष, के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-  वीमेन पॅावर लाइन -1090, महिला हेल्प लाइन-181, एम्बुलेंस सेवा-108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, साइबर हेल्प डेक्स तथा पिंक बूथ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया तथा उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*