जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली के प्रभारी मंत्री का एक्शन: मद्धूपुर वृद्धाश्रम पहुंचे संजीव गोंड, औचक निरीक्षण करके बुजुर्गों का जाना हाल

चंदौली के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने मद्धूपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना, फल बांटे और अधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच व बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 
 

मद्धूपुर वृद्धाश्रम का प्रभारी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

बुजुर्गों का हाल जाना और बांटे फल

नियमित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के दिए निर्देश

बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन देने पर दिया जोर

सीडीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री और चंदौली जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मद्धूपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए।

chandauli-prabhari-mantri-madhupur-old-age-home-inspection

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बुजुर्गों से लिया सीधा फीडबैक
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने आश्रम में साफ-सफाई, रहने की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की गहनता से जांच की। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनसे सीधी बातचीत की और आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

chandauli-prabhari-mantri-madhupur-old-age-home-inspection

नियमित स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक भोजन के निर्देश
मंत्री जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर वृद्धाश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। आश्रम में बुजुर्गों के लिए नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं। साथ ही उनके लिए गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन और परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

chandauli-prabhari-mantri-madhupur-old-age-home-inspection

बुजुर्ग समाज की धरोहर, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आवास, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*