जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली रेलवे ओवर ब्रिज को खोलने की फिक्स हो गयी तारीख, जल्द खत्म होगा सबका इंतजार

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चलने वालों को अभी कब तक इंतजार करना पड़ेगा और लोगों को पुल पर जाने से पुलिस वालों को कब तक रोकना पड़ेगा
 

भाजपा के जिलाध्यक्ष का दावा

तय हो गयी है पुल को चालू करने की पक्की तारीख

पहले दो पहिया..फिर चार पहिया और भारी वाहन के लिए खुलेगा

 

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चलने वालों को अभी कब तक इंतजार करना पड़ेगा और लोगों को पुल पर जाने से पुलिस वालों को कब तक रोका जाएगा..इसकी जानकारी का खुलासा हो गया है। मकर संक्रांति पर लोगों को इंतजार बस 2 दिनों में समाप्त हो जाएगा। अब तक यह तैयार रेलवे पुल रेलवे के मानक के अनुसार तैयार न होने के कारण चालू नहीं हो सका था, लेकिन आनन फानन में विधायकों ने इसका फीता काट दिया था। 


जानकारी के अनुसार चंदौली जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सकलडीहा रोड के लिए चंदौली रेलवे क्रॉसिंग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर चलने वालों का इंतजार अब कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा, क्योंकि रेलवे क्षेत्र में बनाए गए 61 मीटर लंबे पुल के पूरी तरह तैयार होने के बाद ही रेलवे की गाइड लाइन के अनुसार खोला जाना चाहिए था। इसीलिए 21 दिन बाद दो पहिया वाहन तथा उसके बाद क्रमश से चार पहिया वाहन तथा फिर भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। 

Chandauli Railway Over Bridge

 इस संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। 14 -15 जनवरी तक दो पहिया वाहन तथा उसके बाद चार पहिया वाहन के लिए पुल खोला जाएगा और 25 जनवरी तक सभी वाहनों के लिए पुल पर परिचालन शुरू हो जाएगा।

अब देखना यह है कि 3 जनवरी से पुल का शुभारंभ होने के बाद भी लोग दुविधा में हैं और जिला प्रशासन इस बारे में केवल गोलमोल जवाब दे रहा था। चंदौली जिला मुख्यालय के लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अफसरों से बात करके यह जानकारी दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*