जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका: चंदौली में 7 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

चंदौली के युवाओं के लिए खुशखबरी! 7 सितंबर को राजकीय आईटीआई रेवसा में विशाल रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। कई कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं, पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।
 

चंदौली में 7 सितंबर को रोजगार मेला

राजकीय आईटीआई रेवसा में मिलेगी नौकरी

रोजगारा संगम पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

कंपनियों में चयन का शानदार मौका

सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेला

चंदौली जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई रेवसा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 07 सितम्बर, 2026 को राजकीय आईटीआई रेवसा के प्रांगण में लगेगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी करनी होगी। इसमें भाग लेने वाले सभी युवाओं को सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाना होगा। वहां दिए गए 'जॉब सीकर' (Job Seeker) कॉलम में अपना पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराना पूरी तरह अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के मेले में प्रवेश या चयन प्रक्रिया में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

नामी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
आयोजकों के मुताबिक, इस एक दिवसीय रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कई निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां मेले में आने वाले योग्य और इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर उनका चयन करेंगी। युवाओं के लिए अपनी पढ़ाई और हुनर के हिसाब से मनपसंद नौकरी पाने का यह एक बहुत अच्छा जरिया साबित होगा।

साथ में जरूर लाएं ये जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक अंकपत्र (मार्क्सशीट), प्रमाण पत्र, एक अपडेटेड बायोडाटा (Resume) और 04 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को सुबह 10 बजे तक हर हाल में राजकीय आईटीआई रेवसा चंदौली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*