जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

4 इंजन की सरकार में कमाल की क्वालिटी: 25 मिनट की बारिश भी नहीं झेल पाई वार्ड नंबर-8 की नई सड़क

चंदौली के सैयदराजा में दो महीने पहले बनी नई सड़क पहली ही बारिश में टूटकर बिखर गई। सड़क पर लंबी दरारें पड़ने से भड़के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। जानिए क्या बोले अधिकारी।

 
 

पहली ही बारिश में टूटी नई सड़क

महज 25 मिनट की बारिश में खुली पोल

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

दोषी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

जूनियर इंजीनियर करेंगे पूरी जांच

चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत से विकास कार्यों की पोल खोलने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के वार्ड नंबर-8 में कुछ ही महीने पहले लाखों की लागत से बनी एक नई सड़क पहली ही बारिश में पूरी तरह ध्वस्त हो गई। महज 20 से 25 मिनट की झमाझम बारिश क्या हुई, सड़क कई जगहों से भरभराकर टूट गई और उसमें लंबी-लंबी दरारें पड़ गईं।

chandauli-saidraja-new-road-damaged-rain-investigation

भड़क उठे स्थानीय लोग, लगाया गंभीर आरोप
सड़क की यह दुर्दशा देखकर इलाके के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण करीब दो से तीन महीने पहले ही कराया गया था। पहली ही बारिश में इसका इस तरह टूट जाना साफ दिखाता है कि सड़क बनाने में मानकों की जमकर अनदेखी की गई है और बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

पूर्व चेयरमैन की शिकायत निकली सच
हैरानी की बात यह है कि इस सड़क की खराब क्वालिटी को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर प्रसाद जायसवाल ने पहले ही मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी (SDM) और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने मौके पर जाकर जांच भी की थी। अब सड़क के टूट जाने के बाद लोगों का कहना है कि उनकी शिकायत और डर बिल्कुल सही साबित हुए हैं।

अधिकारी बोले- दोषी फर्म होगी ब्लैकलिस्ट
इस पूरे मामले पर सैयदराजा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने साफ कहा कि सड़क की गुणवत्ता की पूरी जांच जूनियर इंजीनियर (JE) से कराई जाएगी। अगर जांच में कोई भी कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो ठेकेदार यानी संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जनता के लिए दोबारा अच्छी सड़क बनाई जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*