अफवाहों के बीच देर रात आया आदेश: चंदौली में कल भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, जानिए शिक्षकों के लिए क्या है नियम
चंदौली में भारी बारिश और जलभराव के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। देर रात जारी इस आदेश के बाद बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
चंदौली में 3 सितंबर को स्कूल बंद
भारी बारिश के कारण छुट्टी का आदेश
कक्षा 1 से 12 तक पठन-पाठन बंद
देर रात जारी हुआ आधिकारिक आदेश
शिक्षकों को स्कूल में रहना होगा मौजूद
चंदौली जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह बने जलभराव के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 03 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए यह एक दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है।
इन बोर्ड्स के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी बोर्ड्स पर यह नियम लागू होगा। चाहे परिषदीय स्कूल हों, राजकीय हों, मान्यता प्राप्त हों, सहायता प्राप्त हों या फिर सीबीएसई (CBSE) और आईसीएससी (ICSE) बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हों, सभी में कक्षा 1 से 12 तक का शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।
शिक्षकों के लिए खुला रहेगा विद्यालय
हालांकि, यह राहत केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी रोजाना की तरह समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे स्कूल में रहकर अपार आईडी, डीबीटी (DBT), यू-डायस और अन्य विभागीय कार्यों को निपटाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में भी कर्मचारी उपस्थित रहकर अपना कार्य पूरा करेंगे।
देर रात आदेश जारी होने से असमंजस
मौसम विभाग ने पूर्वांचल के चंदौली और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है। इसके बावजूद छुट्टी का फैसला देर रात जारी होने से अभिभावकों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिनभर उड़ती अफवाहों के बाद रात करीब 8:30 बजे सूचना विभाग ने यह आधिकारिक आदेश जारी किया।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
आदेश मिलने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में थोड़ी नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि भारी बारिश, कड़ाके की ठंड या भीषण गर्मी के समय जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को छुट्टी का फैसला समय से लेना चाहिए। देर रात आदेश जारी होने के कारण कई बार सूचना सही समय पर दूर-दराज़ के ग्रामीण इलाकों और परिजनों तक नहीं पहुंच पाती है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







