जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में भारी बारिश का अलर्ट: 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

चंदौली जिले में लगातार हो रही अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। जानिए किन विद्यालयों पर लागू होगा यह आदेश।
 

चंदौली में भारी बारिश से स्कूल बंद

कक्षा 1 से 8 तक छुट्टी घोषित

25 अगस्त को शिक्षण कार्य स्थगित

सभी बोर्ड के स्कूलों पर नियम लागू

शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य होगा

चंदौली जिले में लगातार हो रही अत्यधिक भारी बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी चंदौली से मिली अनुमति के बाद 25 अगस्त 2026 (एक दिन) को जिले भर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई का काम रोक दिया गया है।

किन-किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार द्वारा जारी संशोधित कार्यालय आदेश के अनुसार, यह फैसला केवल सरकारी ही नहीं बल्कि सभी तरह के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें जनपद चंदौली के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्ड से जुड़े स्कूल शामिल हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं।

शिक्षकों के लिए क्या हैं निर्देश?
बच्चों के लिए भले ही छुट्टी घोषित कर दी गई हो, लेकिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली है। आदेश में साफ किया गया है कि शिक्षण कार्य बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। वे ऑनलाइन माध्यम से या अन्य जरूरी कागजी व प्रशासनिक कार्यों का निपटारा करेंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ फैसला
प्रशासन का यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बारिश के मौसम में बच्चों को जलजमाव व अन्य परेशानियों से बचाने के लिए जनहित में यह फैसला लिया गया है।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*