जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SP आकाश पटेल ने क्राइम मीटिंग में कसी नकेल और दिए नए पुलिसिंग टिप्स, जानें आने वाले दिनों में क्या होगा फोकस

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों के साथ बड़ी बैठक की। गो-तस्करी रोकने, फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने और वित्तीय जालसाजों पर कड़ी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 
 

एसपी आकाश पटेल ने ली समीक्षा बैठक

फरार गो-तस्करों पर घोषित होगा इनाम

लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

वित्तीय धोखाधड़ी करने वालों पर होगी नकेल

पुलिस लाइन सभागार में जुटे सभी अफसर

चंदौली जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल ने एक बड़ी समीक्षा बैठक की। शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक (सदर), अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) के साथ-साथ जिले के सभी थानों के प्रभारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे, जिन्हें कप्तान ने फील्ड में मुस्तैदी दिखाने की कड़े शब्द में हिदायत दी।

chandauli-sp-akash-patel-crime-control-review-meeting

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का अल्टीमेटम
बैठक के दौरान एसपी आकाश पटेल ने जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थानों में लंबे समय से अटके हुए मुकदमों और विवेचनाओं (पार्ट पीआई) की समीक्षा की। कप्तान ने साफ लहजे में कहा कि किसी भी मामले की जांच में बेवजह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे लंबित पड़े मामलों को समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

फरार गो-तस्करों पर घोषित होगा इनाम
इस बैठक में गोवंश तस्करी को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गो-तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश तस्करी पर हर हाल में कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही एक बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान ने निर्देश दिया कि जो गो-तस्कर काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं, उन पर कानूनी तौर पर इनाम घोषित किया जाए ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके।

पैसों की धोखाधड़ी करने वालों पर टूटेगा कहर
आजकल बढ़ रहे आर्थिक अपराधों को लेकर भी पुलिस कप्तान बेहद गंभीर नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले और पैसों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे जालसाजों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, थानों में पहले से दर्ज वित्तीय लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़े सभी मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट भी जांची गई, ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*