चंदौली में अपराध समीक्षा बैठक के बाद बड़ा एक्शन: 3 थाना प्रभारी हटाए गए, 23 पुलिसकर्मियों को मिली सजा
चंदौली में तीन थाना प्रभारी हटाए गए
गगन राज सिंह बने अलीनगर प्रभारी
सूर्य प्रकाश मिश्रा संभालेंगे धानापुर थाना
विनोद अंचल बने कंदवा के थानाध्यक्ष
23 दागी पुलिसकर्मी किए गए दंडित
चंदौली जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने अपराध समीक्षा बैठक के बाद एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जो थानेदार अपने इलाकों में क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे, उन पर गाज गिरनी तय थी। इसी कड़ी में एसपी ने पशु तस्करी के मास्टरमाइंड और लापरवाह 23 पुलिसकर्मियों को कड़ा दंड दिया है।
तीन थानों के प्रभारी बदले गए
अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम रहने के कारण तीन थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा, कस्बा के एक चौकी प्रभारी को भी निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने मनोबल बढ़ाने के लिए बकायदा सम्मानित भी किया।

इन नए चेहरों को मिली थानों की कमान
एसपी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की लिस्ट जारी कर दी गई है। अब अलीनगर थाने के नए प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी गगन राज सिंह को सौंपी गई है, जो इससे पहले जन शिकायत/प्रभारी मीडिया सेल में थे। वहीं, प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष रहे सूर्य प्रकाश मिश्रा को धानापुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, वीओएस (VOS) टीम से आए उपनिरीक्षक विनोद कुमार अंचल कंदवा थाने के नए थानाध्यक्ष होंगे।
पुराने प्रभारियों को भेजा गया पुलिस लाइन
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अलीनगर के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल और धानापुर के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, कंदवा थाने के थानाध्यक्ष रहे राजीव मल्ल को हटाकर वीओएस (VOS) टीम में भेज दिया गया है। एसपी ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








