जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में एक और गोलीकांड: तेल्हारा गांव में में फायरिंग, 5 लोग घायल, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में; पुलिस बल तैनात

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प और फायरिंग हुई। पंचायत मित्र की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली के छर्रों से 5 लोग घायल हैं। पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

तेल्हारा गांव में खूनी संघर्ष

पंचायत मित्र की लाइसेंसी बंदूक

पुरानी रंजिश में फायरिंग कांड

गोली लगने से 5 लोग घायल

16 संदिग्ध पुलिस हिरासत में

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में कुल 5 से 6 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेल्हारा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान पंचायत मित्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक के छर्रे लगने से एक पक्ष के 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। सदर क्षेत्राधिकारी (CO) देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कुल 15 से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*