चंदौली में यातायात जागरूकता माह, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
सड़क सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश
नवीन सभागार में 5 स्कूलों के 50 छात्रों ने किया प्रतिभाग
विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह नवंबर-2025 के तहत सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा द्वारा विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नवीन सभागार, चंदौली में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में जनपद के 1.MDS पब्लिक स्कूल, 2-DPS पब्लिक स्कूल,3-ब्लॉसम एकेडमी,4-तपोवन पब्लिक स्कूल व 5-सनराईज एकेडमी कुल 05 स्कूल से कुल-50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए। उनकी पेंटिंग्स और निबंधों में सुरक्षित यातायात व्यवस्था की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और यातायात नियमों के पालन को जीवन की प्राथमिकता बनाने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति किरण, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किंचित अत्रि व प्रियांशु सिंह व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आस्था सिंह व सत्यम चौबे एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्रुति त्रिपाठी व डिंपी सिंह एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया यादव को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








