Chandauli Traffic Diversion: छठ महापर्व पर 15 और 16 नवंबर को बदली रहेगी चंदौली और मुगलसराय की ट्रैफिक व्यवस्था, पहले देख लें रूट प्लान
छठ महापर्व को लेकर चंदौली पुलिस ने 15 और 16 नवंबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक रूट डायवर्जन जारी किया है। जानें कहां रहेगी नो-एंट्री और कौन से रास्ते खुले रहेंगे।
15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू
मुगलसराय कस्बे में भारी वाहनों की नो-एंट्री
कमलापति अंडरपास से मझवार कट नो-व्हीकल जोन
वाराणसी और बिहार जाने वालों के लिए एनएच-19 विकल्प
नवहीं मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण और जाम मुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए चंदौली यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद में 15 और 16 नवंबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से रात 21:00 बजे तक तथा सोमवार, 16 नवंबर को रात 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, क्रमांक 07 से 10 तक के क्षेत्रों में 16 नवंबर को सुबह 03:00 बजे से 09:00 बजे तक प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
मुगलसराय कस्बे की तरफ जाने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण रोक
निर्धारित समय के दौरान विक्रम सिंह महाविद्यालय (हरिशंकरपुर मोड़) से किसी भी प्रकार के भारी या मालवाहक वाहन कस्बा मुगलसराय की तरफ नहीं जा सकेंगे। इसी तरह सपा तिराहा से भारी व मालवाहक वाहनों को चकिया तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी; चंदौली जाने वाले ऐसे वाहन भपौली मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा चकिया तिराहे से कस्बा मुगलसराय तक भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन गोधना मोड़ से रामनगर या रिंग रोड होते हुए जाएंगे, जबकि कोयला मंडी से दिन में नो-एंट्री नहीं खुलेगी और वहां से पड़ाव की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा।
पड़ाव, आलमपुर और गोधना चौराहा से वाराणसी व चंदौली का वैकल्पिक मार्ग
पड़ाव चौराहा से मुगलसराय कस्बे की तरफ सभी प्रकार के भारी और मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यहां से चंदौली जाने वाले वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। वहीं, आलमपुर और गोधना चौराहा/मोड़ से भी भारी वाहन मुगलसराय कस्बे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन दोनों स्थानों से वाराणसी की तरफ जाने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को एनएच-19, पचफेड़वा रिंग रोड और रामनगर के वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा, ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने।
कमलापति अंडरपास से मझवार कट तक रहेगा 'नो-व्हीकल जोन'
चंदौली मुख्यालय क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से रात 21:00 बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह 03:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इस अवधि में कमलापति अंडरपास से लेकर मझवार कट पूर्वी छोर तक किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और इस पूरे हिस्से को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। इसके साथ ही मझवार रेलवे स्टेशन कट से भारी और मालवाहक वाहन कमलापति अंडरपास की ओर नहीं जा सकेंगे। सैयदराजा और बिहार की तरफ जाने वाले वाहन सीधे एनएच-19 का उपयोग करेंगे।
सकलडीहा, गाजीपुर रूट डायवर्जन और नवहीं मार्ग की पार्किंग व्यवस्था
कमलापति अंडरपास चंदौली से किसी भी प्रकार के भारी या मालवाहक वाहन सकलडीहा, वाराणसी और गाजीपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन तीनों शहरों की ओर जाने वाले वाहनों को एनएच-19 के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवहीं मार्ग से कस्बा चंदौली की तरफ आने वाले आम वाहनों को कमलापति त्रिपाठी अंडरपास की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे सभी वाहन चालक पश्चिम की तरफ मुड़कर हाईवे या सर्विस लेन के किनारे अपने वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करेंगे और वहां से पैदल ही छठ पूजा के लिए पोखरे की तरफ प्रस्थान करेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट प्लान का पालन करें।
1- विक्रम सिंह महाविद्यालय (हरिशंकरपुर मोड़) डायवर्जन/रोक:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन विक्रम सिंह महाविद्यालय (हरिशंकरपुर मोड़) से कस्बा मुगलसराय की तरफ नहीं जायेंगे।
2- सपा तिराहा डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन सपा तिराहे से चकिया तिराहे की तरफ नहीं जायेंगे तथा चंदौली जाने वाले वाहन भपौली मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
3- चकिया तिराहा एवं कोयला मण्डी डायवर्जन/रोक:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन चकिया तिराहे से कस्बा मुगलसराय तक नहीं जायेंगे तथा वाराणसी जाने वाले वाहन गोधना मोड़ से रामनगर होते हुए अथवा रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके अतिरिक्त कोयला मण्डी से दिन में नो-इन्ट्री नहीं खोली जायेगी व कोयला मण्डी से पड़ाव की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जायेंगे।
4- पड़ाव चौराहा डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन पड़ाव चौराहे से मुगलसराय कस्बा की तरफ नहीं जायेंगे तथा चंदौली जाने वाले वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को जाएंगे।
5- आलमपुर डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन आलमपुर से मुगलसराय कस्बा की तरफ नहीं जायेंगे तथा वाराणसी जाने वाले वाहन एनएच-19, पचफेड़वा रिंग रोड व रामनगर से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
6- गोधना चौराहा/मोड़ डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को रात्रि 02:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन गोधना से मुगलसराय कस्बा की तरफ नहीं जायेंगे तथा वाराणसी जाने वाले वाहन एनएच-19, पचफेड़वा रिंग रोड व रामनगर से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
7- कमलापति अण्डरपास से मझवार कट (नो व्हीकल जोन):-*
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को प्रातः 03:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक कमलापति अण्डरपास से लेकर मझवार कट पूर्वी छोर तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त स्थान को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है।
8- मझवार रेलवे स्टेशन कट डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को प्रातः 03:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन मझवार रेलवे स्टेशन कट से कमलापति अण्डरपास की तरफ नहीं जायेंगे तथा सैयदराजा व बिहार की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-19 से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
9- कमलापति अण्डरपास चन्दौली डायवर्जन:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को प्रातः 03:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन कमलापति अण्डरपास चन्दौली से सकलडीहा, वाराणसी, गाजीपुर की तरफ नहीं जायेंगे। सकलडीहा, वाराणसी व गाजीपुर जाने वाले वाहन एनएच-19 से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
10- नवहीं मार्ग डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था:-
दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक व दिनांक 16.11.2026 को प्रातः 03:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक नवहीं की तरफ से कस्बा चन्दौली की तरफ आने वाले वाहन कमलापति त्रिपाठी अण्डरपास की तरफ नहीं जायेंगे, वे वाहन पश्चिम की तरफ मुड़कर हाइवे/सर्विस लेन पर वाहन को खड़ा करके पैदल पोखरे की तरफ जायेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







