यातायात नियमों के उल्लंघन पर ताबड़तोड़ एक्शन, 135 गाड़ियों का काटा गया चालान

सड़क हादसों को कम करने की कोशिश
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों का चालान
सबसे ज्यादा बिना हेलमेट वाले चालकों का चालान
चंदौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 135 वाहनों का चालान किया।

यह चेकिंग अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में तथा यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव और उनकी टीम की निगरानी में 28 जून 2025 को संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना जैसे गंभीर नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।

नियम उल्लंघन पर हुई कार्रवाई का विवरण:
- बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले: 66
- गलत दिशा में ट्रक/अन्य भारी वाहन चलाने वाले: 11
- नो पार्किंग जोन में ट्रक/अन्य वाहन खड़ा करने वाले: 28
- कुल चालान किए गए वाहनों की संख्या: 135
इनके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अन्य गंभीर मामलों जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन आदि मामलों में भी कार्रवाई की गई।
अभियान का उद्देश्य और जागरूकता पहल
अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि:
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
- दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहनें।
- चारपहिया वाहन में ड्राइविंग करते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें।
- निर्धारित सवारी सीमा से अधिक लोगों को न बैठाएं।
- नाबालिग को वाहन न चलाने दें।
- नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*