चंदौली में हर रोज हो रहे सैकड़ों चालान, आज भी किए गए 378 गाड़ियों के चालान
चंदौली में यातायात नियमों का उल्लंघन करना महंगा
एक दिन में 378 वाहनों का चालान
कार्रवाई से वसूला जाएगा 5.58 लाख का जुर्माना
कई तरह के नियमों के उल्लंघन पर विशेष कार्रवाई
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली यातायात पुलिस ने सोमवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 378 वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई और उनसे 5 लाख 58 हजार 200 रुपए का चालान किया गया।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/यातायात के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में कई प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर ध्यान केंद्रित किया गया। चेकिंग के दौरान कई धाराओं में चालान के कई मामले संज्ञान में आए, जिन पर कार्रवाई करेगी। मुख्य मामलों में की गयी कार्रवाई इस प्रकार हैं:--
जातिसूचक शब्द का उपयोग : वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 11 वाहनों का चालान किया गया।
शीशे पर काली फिल्म: वाहनों पर काली फिल्म लगाने वाले 01 वाहन पर कार्रवाई हुई।
बिना हेलमेट बाइक चलाना : सबसे अधिक उल्लंघन बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों ने किया, जिसके लिए 215 वाहनों का चालान किया गया।
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करना : नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 45 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
इसके अतिरिक्त, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो और अन्य निजी/व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई, क्योंकि ऐसे चालक निर्धारित यात्री संख्या के मानकों का उल्लंघन कर रहे थे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।

जागरूकता और सुरक्षा पर जोर
यातायात पुलिस टीम ने इस चेकिंग अभियान के दौरान केवल चालान काटने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिसकर्मियों ने सभी को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया, जिनमें शामिल हैं:
- नशे की हालत में वाहन न चलाना।
- निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाना।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना।
- अवयस्क को वाहन न चलाने देना।
- कार या अन्य बड़े वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करना।
- दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना।
- वाहनों को ओवर लोड न चलाना।

प्रभारी यातायात के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस अधिकारियों ने सभी चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में भी यह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






