जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हर दिन हो रहे हैं सैकड़ों चालान, हर दिन वसूला जा रहा है लाखों का जुर्माना

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर बताया गया।
 

चंदौली में यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

352 वाहनों से ₹4.25 लाख का जुर्माना वसूला

जनपद चंदौली में आज पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एक व्यापक यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/यातायात के मार्गदर्शन में किया गया। प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से ऑटो, निजी और व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई, ताकि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, हेलमेट न पहनने और नो पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की जा सके।

traffic police

चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई

अभियान के दौरान कई प्रकार के उल्लंघनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल चालान किए गए वाहनों की संख्या  352 बतायी जा रही है.....

   उल्लंघन का प्रकार                     वाहन संख्या
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग              07 वाहन
बिना हेलमेट वाहन चालक                242 वाहन
नो पार्किंग में खड़े वाहन                   27 वाहन
अन्य यातायात धाराओं के उल्लंघन     76 वाहन

चालान की कार्रवाई व अभियान के तहत कुल ₹4,25,600/- का जुर्माना वसूला जाएगा। 

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर बताया गया। साथ ही बताया गया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चंदौली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।

चंदौली में चलाया गया यह चेकिंग अभियान न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने में सफल रहा, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में भी प्रभावी साबित हुआ। पुलिस विभाग की यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आने की उम्मीद की जा सकती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*