जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में यातायात पुलिस का चालान का अभियान तेज, एक दिन में काटे 295 वाहनों के चालान

चेकिंग अभियान के दौरान, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 10 वाहनों, बिना हेलमेट के 156 वाहनों और नो-पार्किंग में खड़े 67 वाहनों का चालान किया गया।
 

हर दिन हो रहा है सैकड़ों गाड़ियों का चालान

अभियान में यातायात नियमों के पालन पर रहा जोर

यातायात नियमों के प्रति लोगों में फैलायी जा रही है जागरूकता

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली में यातायात पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 295 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान कुल ₹3,49,800 का जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाया गया। यातायात पुलिस ने विशेष रूप से ऑटो और अन्य निजी व व्यावसायिक वाहनों की जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 10 वाहनों, बिना हेलमेट के 156 वाहनों और नो-पार्किंग में खड़े 67 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा, यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हुई।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता
पुलिस टीम ने सिर्फ चालान ही नहीं किया, बल्कि वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें नशे में गाड़ी न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*