यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 2917 वाहनों का कटा 47 लाख से अधिक का चालान
चंदौली में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 2917 वाहनों का 47.90 लाख रुपये का चालान काटा। साथ ही वाहन चालकों को नियम पालन के लिए जागरूक भी किया।
यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
2917 वाहनों पर लगा कुल चालान
47.90 लाख का जुर्माना अधिरोपित
बिना हेलमेट 663 वाहनों की कार्रवाई
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
चंदौली जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुचारू बनाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम सड़कों पर उतरकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है।

2917 वाहनों का कटा चालान, वसूला गया लाखों का जुर्माना
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 2,917 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे कुल ₹47,90,200/- का जुर्माना (शमन शुल्क) लगाया गया। इनमें नो-पार्रकिंग में गाड़ी खड़ी करने वाले 1037 वाहन, नियमों का उल्लंघन करने वाले 672 वाहन और बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वाले 663 वाहन शामिल रहे।
कार्रवाई के साथ चालकों को किया जा रहा जागरूक
यातायात पुलिस केवल चालान काटने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी भी दे रही है। सुरक्षित सफर के लिए लोगों को नियम मानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
चंदौली यातायात पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए standard (BIS मानक) हेलमेट लगाने और कार में सीट बेल्ट बांधने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर गाड़ी न चलाने, नो-पार्रकिंग में वाहन खड़ा न करने और गाड़ी के वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखने की हिदायत दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








