व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा, अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंदौली पुलिस लाइन में व्यापारी बंधु की मासिक गोष्ठी हुई, ASP सदर विक्रम दहिया ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, शराब ठेकों पर निगरानी, CCTV लगाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
पुलिस लाइन में आयोजित हुई व्यापारी बंधु की मासिक गोष्ठी
अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होगी
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत CCTV लगाने की अपील
शराब की दुकानों पर निगरानी के दिए निर्देश
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया की अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं, उद्यमियों एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ मासिक ‘व्यापारी बंधु’ गोष्ठी आयोजित की गई।

व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं
बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारी बंधुओं एवं उद्यमियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शराब की दुकानों पर निगरानी के निर्देश
सुरक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु शराब की दुकानों एवं ठेकों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण
संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आगामी बैठक से पूर्व अधिकतम समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिस पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत CCTV की अपील
‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा खराब कैमरों को तत्काल ठीक करवाकर क्रियाशील रखने की अपील की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर महोदय द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई, जिससे जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त व्यापारिक वातावरण स्थापित किया जा सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







