जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिला अस्पताल में छेड़खानी के बाद हंगामा, पकड़कर ऐसे छोड़ा गया आरोपी

छेड़खानी करते समय महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को पकड़ लिया। काफी देर तक इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।
 

एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी की घटना

माफी मांगने पर रफा-दफा हुयी घटना

जानिए मौके पर कैसे पकड़ा गया था आरोपी

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में रविवार की रात अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना संज्ञान में आई है। इस दौरान छेड़खानी  करने वाले युवक को भी सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, लेकिन बाद में महिला के शिकायत वापस लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

 बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला रविवार को शौचालय की तरफ गई थी तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की। छेड़खानी करते समय महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को पकड़ लिया। काफी देर तक इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। छेड़खानी की घटना के दौरान भीड़ को देखते हुए आरोपी युवक ने महिला से माफी मांग ली। महिला ने भी युवक के माफी मांगने के बाद उसे छोड़ने के लिए कह दिया। 

महिला ने अपनी शिकायत वापस लेने की बात कहने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को छोड़ दिया। लेकिन वहां पर भर्ती महिला मरीजों से इस तरह की घटना चर्चा का विषय बनी हुयी है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*