जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के लिए होगा चुनाव

इसके साथ ही साथ चुनाव अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया।
 

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव

अध्यक्ष व महामंत्री के लिए होगी टक्कर

अध्यक्ष पद के लिए प्रभु नारायण मौर्या का मुकाबला चंद्रभानु सिंह से 

चंदौली जिले में सिविल बार एसोसिएशन के बाद से चुनाव में अन्य प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़कर बाकी सारे पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए दो और महामंत्री पद के लिए 3 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

बताया जा रहा है कि अब अध्यक्ष पद के लिए प्रभु नारायण मौर्या का मुकाबला चंद्रभानु सिंह से होगा। वहीं महामंत्री के 1 पद के लिए 3 लोग चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। इन लोगों में रामकृत, अनिल कुमार सिंह और अरुण कुमार पांडेय के बीच मुकाबला होना तय है। इसके साथ ही साथ चुनाव अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया। केवल उनके नाम की घोषणा किया जाना बाकी है, क्योंकि जितने पद थे उतने ही उम्मीदवार मैदान में नाम वापसी के बाद बचे।

चंदौली जिला मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव कपिल देव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान की देखरेख में 19 जनवरी को सुबह 10:00 से 4:30 के बीच बजे के बीच संपन्न कराया जाएगा।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*