जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस ने निकाली किसान विजय दिवस पदयात्रा, बिल वापसी को बताया - किसानों की जीत

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगाबाद से धीना अमड़ा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि बिल वापस होने के सरकार निर्णय पर पदयात्रा निकाल कर किसान विजय दिवस के रुप में मनाया। 
 

कांग्रेस ने निकाली किसान विजय दिवस पदयात्रा

बिल वापसी को बताया - किसानों की जीत
 

चंदौली जिले सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगाबाद से धीना अमड़ा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि बिल वापस होने के सरकार निर्णय पर पदयात्रा निकाल कर किसान विजय दिवस के रुप में मनाया। 

किसानों की जीत और उनके हौसले को अफजाई के लिए पदयात्रा निकालकर किसानों, मजदूरों, गरीबों को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि कांग्रेस उनके सुख दुःख में सदैव कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।
 

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूर विरोधी है। गैस सिलेंडर, सरसों का तेल, डीजल, पेट्रोल सहित अन्य सामान काफ़ी महंगे हो गए हैं। यही नहीं गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी बन्द कर दी गई है। बिजली के बिल काफ़ी महंगे हो गए हैं। सरकार को जनहित को देखते हुए महंगाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। 


इस दौरान ज़िला उपाध्यक्ष गीता सिंह, विधान सभा प्रभारी प्रदीप मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो,उपाध्यक्ष उदय नाथ उपाध्याय, दीन दयाल विश्वकर्मा, शक्ति सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, हसन खां, सोहन यादव, अनिल गोंड़ ,अलाउद्दीन, विनोद उपाध्याय, चंद्रशेखर राय, जितेंद्र यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*