जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिला कांग्रेस के नेताओं के व्यवहार से दुखी हैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, बैठक करके जताया है अफसोस

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति की नहीं है, जो मनमाने ढंग से जो चाहे कर दे। बैठक में रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि चंदौली में कांग्रेस नेतृत्व सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं है।
 

शहीद स्मारक सैयदराजा के प्रांगण में मीटिंग

वरिष्ठ कांग्रेसजनों को दरकिनार करने का आरोप

मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं कुछ पदाधिकारी व बड़े नेता
 

चंदौली जिले के सैयदराजा में शनिवार 25 फरवरी को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक शहीद स्मारक सैयदराजा के प्रांगण में संपन्न हुयी, जिसकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने अध्यक्षता की। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

 बैठक में अशोक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से जिला कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेसजनों को दरकिनार करके मनमाने ढंग से जो निर्णय लिया जा रहा है। यह सोचने की बात है। वरिष्ठ कांग्रेस जन हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं, उनको कोई पूछने वाला नहीं है। 

congress leaders Meeting

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति की नहीं है, जो मनमाने ढंग से जो चाहे कर दे। बैठक में रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि चंदौली में कांग्रेस नेतृत्व सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। जिसकी वजह से वरिष्ठ कांग्रेस जन मायूस हैं। 

इस मौके पर मुनीर खान, गुलाब राम एवं बाबा गोंड ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग नेता बनने के चक्कर में कांग्रेस पार्टी को ही कमजोर करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामानंद सिंह यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में जो कुत्सित मानसिकता की बात चल रही है, ऐसा पहले कभी नहीं होता था। पार्टी में छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था और जो भी निर्णय होता था, सब की राय से होता था। इसके पहले किसी की अनदेखी नहीं होती थी। कांग्रेस पार्टी सबकी है और सब के सहयोग से ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। पार्टी में किसी की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में अशोक सिंह, रजनीकांत पाण्डेय, रामानंद सिंह यादव, गुलाब राम, मुनीर खान, सैयद अंसारी, बाबा गोंड, उपेंद्र सिंह, बनारसी  पाण्डेय, दुनिया सिंह,राजु कुमार, गुड्डू अंसारी, कुमारी सीमा साहनी, कुमारी रीमा साहनी, कुमारी, ममता साहनी एवं संदीप साहनी जैसे कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*