जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेसी नेताओं ने कियी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध, ऐसे दिया धरना

सरकार द्वारा होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले घरेलू सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी करना भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा की कथनी करनी को उजागर करने वाला है।
 

पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना

 गैस के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध

 भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय के पास पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में भाजपा सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि तथा कमर्शियल गैस के दामों में 350 रुपए की बढ़ोतरी करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करके जनता के दर्द को सरकार को बताने की पहल की गई। इस दौरान दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। 

congress leaders Protest

इस धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा होली व दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था, जोकि एक जुमला साबित हुआ। सरकार द्वारा होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले घरेलू सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी करना भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा की कथनी करनी को उजागर करने वाला है। भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा ने भारत की जनता को झूठ बोलकर हमेशा छलने का काम किया है।

 इस धरना प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती मधु राय, सतीश बिंद, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, तरुण पांडे,  गंगाराम, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी,  राहुल सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा,  राम मूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडे, विवेक सिंह,  राज किशोर सिंह, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, योगेश कुमार लड्डू, शिवेंद्र मिश्रा, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रभात मिश्रा, दिलीप यादव, विकास खरवार, शमशेर अली, राजू कुमार, सीमा साहनी, रीमा साहनी, गोविंद पाल, संजय मिश्रा, अख्तर अंसारी, किरण श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शशि उपाध्याय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*