जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश पांडेय चंदौली में आज, दोनों दलों के समन्वय के लिए लगाएंगे जोर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मुगलसराय के अग्रवाल सेवा संस्थान में इंडिया गठबंधन के साथियों की संयुक्त बैठक सोमवार को आयोजित की गई है।
 

चंदौली लोकसभा का चुनाव

बनाएंगे सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति

दोनों दलों के नेता अब एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार
 

चंदौली लोकसभा के चुनाव आंदोलन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बेहतर तालमेल के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय चंदौली जिले के कांग्रेसी नेताओं में जोश भरने के साथ साथ पार्टी नेताओं को संबोधित करने के लिए चंदौली जिले में आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

चंदौली जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मुगलसराय के अग्रवाल सेवा संस्थान में इंडिया गठबंधन के साथियों की संयुक्त बैठक सोमवार को आयोजित की गई है। जिसमें दिनांक 6 मई 2024 दिन सोमवार को 2.30 बजे अग्रवाल सेवा संस्थान मुगलसराय में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी माननीय अविनाश पांडेय (पूर्व सांसद) जिले में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ समन्वय बैठक लेंगे और पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि उनके साथ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी  राजेश तिवारी  (पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़) के साथ-साथ लोकसभा चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह  (पूर्व मंत्री), प्रभु  नारायण सिंह यादव  (विधायक) मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आगामी 10 मई को चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को नामांकन करना है। इसके पहले दोनों दलों में बेहतर तालमेल व संयुक्त प्रचार अभियान चलाने के लिए ऐसी पहल की गयी है, ताकि भाजपा के एनडीए गठबंधन को करारा जवाब दिया जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*