जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इंडिया गठबंधन की जीत पर धन्यवाद यात्रा का आयोजन, 11 से 15 जून तक विधानसभा वार धूमेंगे कांग्रेसी

चन्दौली जिले की चारो विधानसभा मुगलसराय सैयदराजा,सकलडीहा, चकिया में अपने पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर धन्यवाद यात्रा आयोजित की जाएगी।
 

प्रदेश नेतृत्व का फरमान

कांग्रेस निकलेगी विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा

जिलाध्यक्ष करेंगे यात्रा का नेतृत्व

चंदौली जिले में लोकसभा की सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सिर्फ शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 11 जून से 15 जून तक विधानसभा वार जनता जनार्दन के लिए धन्यवाद  यात्रा निकाली जाएगी, ताकि जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया जा सके।


आपको बता दें कि लोकसभा के लिए सम्पन्न हुए आम चुनाव में  देश की जनता ने भाजपा के कांग्रेस एवं विपक्ष मुक्त संसद के सपने को चकनाचूर करते हुए इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने की दहलीज तक पहुंचा दिया था, लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति ने अपनी कुटिल चाल से गठबंधन को सत्ता से दूर कर दिया। कांग्रेस और गठबंधन के दलों को जनता का समर्थन और प्यार मिला है। इसके लिए अपने जिले के मतदाताओं के हम आभारी हैं।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  के निर्देशानुसार कांग्रेस  जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 11 जून से 15 जून तक विधानसभावार धन्यवाद यात्रा निकाल कर सर्व समाज के  देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। इसी क्रम में चन्दौली जिले की चारो विधानसभा मुगलसराय सैयदराजा,सकलडीहा, चकिया में अपने पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर धन्यवाद यात्रा आयोजित की जाएगी।

 उक्त आशय की जानकारी चंदौली जिले के जिला सचिव व मीडिया प्रभारी दिनेश चन्द्र ने दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*