जिला कांग्रेस कमेटी ने केक काट कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, बताया देश की राजनीति का भविष्य

कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका की कार्यशैली की तारीफ
बोले- अन्याय व अत्याचार के खिलाफ मजबूत आवाज हैं प्रियंका
धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं
चंदौली जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन के सभागार में जिले भर से जुटे कांग्रेसजनों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं अभी हाल में ही उपचुनाव में वायनाड केरल से चुनी गई लोकप्रिय सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान में देश के गरीबों, मजलूमों, महिलाओं और युवाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध संसद में आवाज उठाने वाली आवाज का नाम प्रियंका गांधी है। प्रियंका गांधी के सवालों से तिलमिलायी केंद्र की मोदी सरकार के नुमाइंदे और दोयम दर्जे के भाजपाई नेता अनाप-शनाप, गाली-गलौज की भाषा पर उतर आए हैं।
कांग्रेस की नेता और इस देश की भविष्य प्रियंका गांधी ने नपे-तुले शब्दों में जिस शालीनता के साथ सरकार की विफलताओं पर सवाल पूछ कर कटघरे में खड़ा किया है, उससे छद्मवेशी राष्ट्रभक्तों का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।
जिला मुख्यालय पर जुटे कांग्रसजनों के एक दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रियंका गाँधी जी के दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि प्रियंका गांधी जी भारतीय राजनीति का भविष्य है और देश उन्हें विकल्प के रूप में देख रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती मधु राय, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राम मूरत गुप्ता राहुल सिंह प्रदीप मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, राकेश सिंह, असगर मिर्जा, नरेंद्र तिवारी,असलम खान, सहित जनपद के प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*