जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस ने निभायी गणतंत्र दिवस व भारत जोड़ो न्याय यात्रा की औपचारिकता

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय में मनाया गय। इस ध्वजारोहण के तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षगणों के साथ  बैठक संपन्न हुई।
 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली

दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने दिखायी पार्टी के आदेश पर गंभीरता

चंदौली जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय में मनाया गय। इस ध्वजारोहण के तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षगणों के साथ  बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात् जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद  यात्रा का समापन पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। 

Congress party

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव व चन्दौली लोकसभा के कोऑर्डिनेटर श्री मणिन्द्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के साथ-साथ समस्त सम्मानित कांग्रेस के PCC मेंबर व  जिला के पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जनपद के कांग्रेसजन मौजूद रहे।

congress

बताया जा रहा है कि ठंड के चलते कई दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। पार्टी के स्थानीय स्तर के गिने चुने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*