जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

'भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ' प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पुराने जोश में दिखे कांग्रेसी नेता

 

'भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ' प्रतिज्ञा यात्रा 

जोश में दिखे कांग्रेसी नेता 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही 'भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के क्रम में आज विधानसभा सैयदराजा के नगर पंचायत सैयदराजा में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। 
यात्रा में बतौर अतिथि राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े जी उपस्थित रहे। 

यात्रा सैयदराजा नगर का भ्रमण करते हुए दुधारी पुल, महराजपुर से होते हुए रामलीला मैदान पर सभा के रूप में समाप्त हुई। 
सभा को संबोधित करते हुए बाजीराव खाड़े ने कहा कि आज अत्यधिक महंगाई ने आम जन मानस का कमर तोड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों के मूल्य आसमान छू रहे हैं, सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है। महंगाई से सबसे अधिक आज देश की आधी आबादी हमारी माताएं बहनें परेशान हैं। यह सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, लूट खसोट सरकार की दिनचर्या का हिस्सा हो चुका है। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता इस सरकार को हटाकर इनके अत्याचार से मुक्ति पाने के लिए 2022 में परिवर्तन कर प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आतुर है।

Cong


अबकी बार प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के साथ 2500 रुपये प्रति कुंतल धान गेंहू खरीद, आधी आबादी को राहत देने हेतु साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त के साथ साथ, आशा, आंगनवाड़ी को दस हजार प्रति माह का मानदेय देने के साथ साथ कई सारी प्रतिज्ञा की हैं, जिसको आम जन तक पहुँचाने व महंगाई के खिलाफ यात्रा निकाली जा रही है। 


यात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरीके से त्रस्त है। 2022 के यूपी चुनाव में दो सौ से अधिक सीट जीतकर इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार रहें और जो प्रतिज्ञा आदरणीया दीदी ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ उनके उत्थान के लिए की हैं उसको जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

Congress

साथ ही यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महासचिव
 सरिता पटेल, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी जैनेन्द्र पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अकील अहमद बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दयाराम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मधु राय, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस रामानुज पांडेय समेत कई नेता उपस्थित रहे। 

यात्रा में मुख्य रूप से नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ल, रामानंद यादव, गीता सिंह, विधान सभा प्रभारी प्रदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद, डॉ मंशा देवी, मुनीर खान, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, रामसुमेर राम, राममूरत गुप्ता, नवीन पांडेय, मुजाहिद अख्तर, प्रेम चंद्र गुप्ता, विनोद गणित, रजनी पांडेय, कुलदीप वर्मा, रीना देवी, सत्येंद्र उपाध्याय, विवेक सिंह, श्री कांत पाठक, राजकिशोर सिंह, परमानंद पटेल, प्रताप पांडेय, कमलेश संत, बाबा गोंड़, शाहजमाँ खान, अख्तर अंसारी, फ़ख़रे आलम, श्याम नारायण पाल, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र बिंद, विपिन उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। यात्रा का संचालन विधान सभा प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*