जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन, जानिए किसको मिला कौन सा पद

जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के कुल 41 जिला पदाधिकारियों एवं 9 ब्लाक अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।
 

जिला मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन पर स्वागत

कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन

सभी 9 ब्लॉकों के अध्यक्ष भी नियुक्त

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिलों के कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन करने के क्रम में चन्दौली कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। साथ ही 9 ब्लाकों के अध्यक्षों का गठन किया गया है।

आज जारी नई कार्यकारिणी में पुराने और नए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जगह मिलने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलने का संकेत है, जो जिले में कांग्रेस को नई ताकत देगा। जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के कुल 41 जिला पदाधिकारियों एवं 9 ब्लाक अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सभी का  पुष्प गुच्छ देकर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

congress working

  कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की समाप्ति के लिए इंडिया गठबंधन की जीत जरूरी है। महंगाई, बेरोजगारी , संगठित भ्रष्टाचार को मिटाने और सभी को न्याय दिलाने की पहल राहुल गाँधी ने की हैं जिसको देश ने हाथोंहाथ लिया है। हम कांग्रेस के लोग जनपद चन्दौली में पूरी ताकत और सहयोग के साथ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव जीतने का कार्य करेंगे।

congress working

पदाधिकारियों के इस अभिनंदन समारोह के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद शुक्ला, गंगा प्रसाद, डॉ . नारायन मूर्ति ओझा , मधुराय, विजय त्रिपाठी, शीतला सिंह, रजनीकांत पांडेय, राम मूरत गुप्ता, रामानंद यादव, टुनटुन राय, राहुल सिंह, भवानी, अरुण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी दिनेश चन्द्रा, विवेक सिंह , असगर मिर्जा, संपूर्णानंद राम, अमरदेव राम, संजय मौर्य, विनोद सिंह,  गुलाब राम, राकेश सिंह ,प्रेमचंद गुप्ता, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, सत्येंद्र उपाध्याय, बाबा गोंड़, इंद्रजीत मिश्र, सुजीत सिंह  सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

congress working

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*