जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में जारी है कोरोना का खतरा, आज भी एक महिला और एक पुरुष निकला पाजिटिव

कोरोना केस के जांच परिणामों में 2 लोगों की  रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनमें सेे 1 पुरूष व 1 महिला शामिल हैं। ये लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।        
 

कोविड जॉच हेतु आज कुल 1411 नमूने संग्रहित किये गए हैं।

कोरोना केस के जांच परिणामों में 2 लोगों की  रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

चंदौली जिले में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन नए मरीज मिल रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से आज प्राप्त कोरोना केस के जांच परिणामों में 2 लोगों की  रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनमें सेे 1 पुरूष व 1 महिला शामिल हैं। ये लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।            

इनके बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह दोनों मरीज जनपद चन्दौली में  चकिया व  शहाबगंज़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। अब इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। ताकि उन सभी लोगों की जांच पड़ताल किया जा सके और चंदौली जिले में कोरोना का खतरा टाला जा सके।        

इसके साथ ही साथ जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1411 नमूने संग्रहित किये गए हैं। ताकि जिले के अन्य हिस्सों में कोरोना की स्थिति का पता लगाया जा सके और संभावित मरीजों को आइसोलेट करते हुए उनका उपचार किया जा सके।


    इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 17,967 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 12 है। अब तक 17,575 स्वस्थ हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*