जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल & हॉस्टल में हो रही है शिक्षकों की भर्ती, आपके पास है मौका

सीबीएसई पैटर्न पर आधारित यह विद्यालय टेक्नोलॉजी–समर्थित लर्निंग, वास्तविक जीवन कौशल, मूल्य–आधारित शिक्षा और छात्र–केंद्रित वातावरण के लिए जाना जाता है। 
 

सीबीएसई पैटर्न पर आधारित है डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल 


पूर्वांचल में शिक्षा के नए मानक स्थापित करने की कोशिश


डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एवं हॉस्टल में पाएं शिक्षक बनने का अवसर


22 राज्यों के 150+ विद्यार्थी दे रहे हैं गुणवत्ता का प्रमाण
जानिए कैसे करना है अप्लाई

चंदौली जिले में के साथ साथ पूर्वांचल में शिक्षा के नए मानक स्थापित करने वाला डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एवं हॉस्टल की सुविधा दे रहा है।  जिले के बिशुनपुरा कांटा में स्थापित यह संस्थान लगातार देशभर में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और अनुशासित माहौल के कारण आज यह संस्थान 22 राज्यों के 150 से अधिक विद्यार्थियों की पहली पसंद बन चुका है। यही भरोसा विद्यालय की शिक्षा–गुणवत्ता और प्रबंधन के उच्च मानकों को दर्शाता है।

आपको बता दें कि सीबीएसई पैटर्न पर आधारित यह विद्यालय टेक्नोलॉजी–समर्थित लर्निंग, वास्तविक जीवन कौशल, मूल्य–आधारित शिक्षा और छात्र–केंद्रित वातावरण के लिए जाना जाता है। 

इसी कड़ी में सत्र 2026–27 के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय में काउंसलर, मदर टीचर्स (प्लेग्रुप से UKG), प्राथमिक (कक्षा 1–5), उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8), हाई स्कूल (9–10) तथा वरिष्ठ माध्यमिक (11–12) के लिए विभिन्न विषयों में शिक्षकों की आवश्यकता है। संबंधित पदों के लिए 2 से 5 वर्ष तक का अनुभव, अंग्रेज़ी भाषा पर दक्षता, विषयों की गहरी समझ और आधुनिक शिक्षण शैली को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षकों के लिए कैंपस में फुली–फर्निश्ड हॉस्टल, सुरक्षित और प्रोफेशनल माहौल, नियमित प्रशिक्षण तथा करियर–ग्रोथ के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थान का कहना है कि वह न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों के लिए भी एक उन्नत और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा ईमेल कर आवेदन कर सकते हैं। 

स्थानीय पता: डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल & हॉस्टल, बिशुनपुरा कांटा, चंदौली।
ईमेल आईडी : daddysinternationalschool@gmail.com


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*