अति प्राचीन दुर्गा मंदिर पर हुआ 1100 दीपों का दीप यज्ञ, श्रद्धा और भक्ति से जगमगाया छत्रपुरा

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर हुआ भव्य दीप यज्ञ का आयोजन
श्रद्धालुओं ने घर से लाकर दीप यज्ञ में की 11 दीपों की आहुति
दीप यज्ञ मंडल को मंडप को बच्चियों ने रंगोली बनाकर किया सुसज्जित
चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित छत्रपुरा दुर्गा मंदिर पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा अपने दीप लाकर यज्ञ में आहुति देने का कार्य किया गया।
बता दें कि कल्याणपुर ग्राम सभा स्थित छत्रपुरा पूरा गांव की अति प्राचीन दुर्गा मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के दिन दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप योग के दौरान शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही थी वहीं श्रद्धालुओं दीप लाकर गायत्री परिवार के माध्यम से आयोजित दीप यज्ञ में क्षेत्र की माताएं एवं बहनों द्वारा अपने घरों से 11 दीप लाकर यज्ञ में आहुति देने का कार्य किया गया।

इस दौरान लोगों ने क्षेत्र व विश्व कल्याण की कामना करते हुए अपने परिवार की सुख शांति के लिए मां भगवती से प्रार्थना किया गया। इस दौरान दीप यज्ञ में सम्मिलित लोगों द्वारा राष्ट्र निर्माण के हित में अपनी एक बुराई छोड़ने का आहुति देते हुए प्रतिज्ञा की गई।

इस दौरान क्षेत्र के बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर यज्ञ मंडप को सजाने का कार्य भी किया गया। यज्ञ मंडप सजाने में सम्मिलित रही अनन्या तिवारी ,अदिति तिवारी ,आरती ,आनंदी तिवारी , वर्षा तिवारी, आयुषी तिवारी, ने यज्ञ मंडप को हुनर का परिचय देते हुए सजाने का कार्य किया।
इस दौरान बच्चा सेठ, अनिल कुमार ,सुनील अग्रहरि कन्हैया मिश्रा कृष्णकांत चौबे नीरज मनीष धीरज सहित क्षेत्र के अन्य गाने मान्य व्यक्ति सम्मिलित रहे तथा एवं मंदिर की पुजारी राधे तिवारी संरक्षक दुर्गा दत्त तिवारी तथा व्यवस्थापक विनय तिवारी द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कल्याणपुर गौतम तिवारी द्वारा 501 दीपों की आहुति देकर ग्राम सभा के कल्याण के लिए मां भगवती से कामना की।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*