जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

..और जब भाजपा विधायक ने अपनी आंखों से देखा धान खरीद का पूरा खेल

 धान खरीद में इस गड़बड़ी को पकड़ने के बाद विधायक ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
 

मुगलसराय विधायक ने पकड़ी धान की अधिक तौल

क्रय केन्द्रों की जबरन अधिक धान वसूली से नाराज हुए विधायक

मौके पर मौजूद अफसर रहे खामोश

देखिए विधायक जी के दौरे का क्या होता है असर

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को नवीन मंडी के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर केंद्र प्रभारियों के द्वारा की गई एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। हालांकि जिले के आला अधिकारी अक्सर इस नवीन केंद्र पर दौरा करके सब कुछ अपडेट होने का दावा करते रहते हैं।

 धान खरीद में इस गड़बड़ी को पकड़ने के बाद विधायक ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने मौके पर जाकर देखा कि धान का वजन अधिक किया जा रहा है और जबरन किसानों से अधिक धान लिया जा रहा है। यह खेल जिले के अधिकांश क्रय केन्द्रों पर जारी है।

किसानों की बात सुनने व सारा नजारा अपनी आंखों से देखने के बाद इसी बात पर विधायक भड़क उठे। अधिक धान तौले जाने से विधायक नाराज हुए। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता की और केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। साथ ही साथ मौके पर केंद्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धान खरीद में दोबारा गड़बड़ी मिली तो उसके खिलाफ और भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 इस दौरान मंडी में डिप्टी आरएमओ, मंडी के सचिव, मंडी के प्रभारी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर के साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*