जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

होलिका व होली को देखते हुए बन गए हैं स्पेशल वार्ड, 24 घंटे तैनात मिलेंगे डॉक्टर साहब ​​​​​​​

चंदौली जिले में होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के साथ ही स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। जहां छह बेड लगाए गए हैं।
 

जिला अस्पताल में बना छह बेड का स्पेशल बर्न वार्ड

24 घंटे रहेंगे डॉक्टर

होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग महकमा पूरी तरह से तैयार

चंदौली जिले में होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के साथ ही स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। जहां छह बेड लगाए गए हैं। यहां 24 घंटे चिकित्सक और कर्मचारी तैनात रहेंगे। होलिका दहन और होली के दिन होने वाली  घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। 


पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड के साथ ही होली को देखते हुए चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ किया गया है। अलग वार्ड बनाया गया है। साथ ही पहले से मौजूद बर्न यूनिट को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिला अस्पताल में छह बेड वर्न वार्ड लगाए गए हैं। ताकि होली पर्व किसी भी प्रकार की घटना होने पर लोगों का त्वरित उपचार हो सके। चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही सर्जन आदि की भी तैनाती की गई है।

इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश 


 एसडीएम सदर हर्षिका सिंह ने बुधवार को पीएचसी बरहनी का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। एसडीएम सदर सुबह करीब 11 बजे पीएचसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, आईसीटीसी कक्ष, ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से प्रसव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, वहां पहुंचने वाले टीबी के मरीजों, अंधता निवारण, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को रात में इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान हर हाल में मौजूद रहने का निर्देश दिया। 


इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, एसपी त्यागी, सूर्यप्रकाश, डॉ. अर्चना पांडेय, रोशन अली, तेज प्रताप भारती, सुदामा आदि मौजूद रहे।

                                                                                             

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*