जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सड़क सुरक्षा पर चंदौली प्रशासन सख्त, DM ने दिए हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ाई से चालान किया जाए।
 

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हो कड़ी कार्रवाई

ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य

हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर जोर

चंदौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुधारने पर जोर दिया गया।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ाई से चालान किया जाए। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाने और इस संबंध में जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

DM Meeting

बैठक में सड़क सुरक्षा अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दुर्घटना स्थलों पर त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश 'ब्लैक स्पॉट' (दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट) को चिह्नित करने और वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू करने का दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन जगहों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत के काम को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया।

DM Meeting

जिलाधिकारी ने कहा, "सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल नियमों के पालन से ही संभव है, इसलिए आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।"

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, अधिशाषी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, खनन अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों से निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की गई।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*