जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दारोगा जी की अलर्टनेस से मिला महिला डॉक्टर का सोने का लॉकेट, जानिए पूरा मामला

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर काम्या शर्मा  मरीज देखने के दौरान इतनी व्यस्त थीं कि उनके गले में पहनी चेन का लॉक कब खुल गया उनको पता ही नहीं चला। 
 

कस्बा चौकी इंचार्ज ने खोजा डॉक्टर साहिबा का लॉकेट

सीसीटीवी से मिली महिला

लॉकेट पाने के बाद सबको खिलायी मिठाई

चंदौली जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को जब एक महिला डॉक्टर किसी मरीज को देख रही थी, तभी उसका लॉकेट गिर गया और वह कहीं खो गया। इसके बाद जैसे ही महिला डॉक्टर को इस बात का पता चला तो वह लॉकेट चोरी का अंदेशा जताते हुए स्वास्थ्य महकमे  के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला डॉक्टर के लॉकेट गायब होने की सूचना कस्बा चौकी प्रभारी शिवबाबू यादव को दी, तो उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश की। जिसमें एक महिला लॉकेट को उठाते हुए देख लिया। इसके बाद तत्काल कस्बा इंचार्ज सक्रिय हो गए और महिला को ढूंढ निकाला तथा महिला से पूछताछ करने पर उसने लॉकेट पाने की बात स्वीकार कर ली डॉक्टर को लॉकेट लौटाने के लिए राजी हो गई।

 बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर काम्या शर्मा  मरीज देखने के दौरान इतनी व्यस्त थीं कि उनके गले में पहनी चेन का लॉक कब खुल गया उनको पता ही नहीं चला।  उस पर ओम लिखा था।  लॉकेट अस्पताल के चेंबर में कहीं गिर गया, जिसे कुछ देर बाद एक महिला ने उठा लिया था।  वहीं दूसरी महिला मरीजों ने जब डॉक्टर की खुली चेन को देखा तो उन्हें इसकी जानकारी दी। उसी समय डॉक्टर ने अपना लॉकेट चेक किया तो वह गायब हो गया था। उसी के बाद पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

 महिला डॉक्टर ने लॉकेट मिलने के बाद महिला को धन्यवाद दिया और उसकी इमानदारी पर उसको मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराया। साथ ही साथ कस्बा चौकी प्रभारी शिव बाबू यादव को भी धन्यवाद दिया, जिनकी तत्काल सक्रियता से महिला डॉक्टर का खोया हुआ लॉकेट मिल गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*