जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली और मुगलसराय में हार-जीत पर टिप्पणी करने इंकार कर गए मंत्रीजी, 8 घंटे तक लोगों ने इंतजार

वही भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय  ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी को कई समस्याओं व शिकायतों को निस्तारित करने के लिए कहा। 
 

नगर पंचायत में जीतने वालों को दी बधाई

8 घंटे तक लोगों ने किया इंतजार

हार-जीत के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते रहे मंत्रीजी
 


 

चंदौली जिले के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद रात्रि में 8 बजे के बाद पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ साथ पार्टी के लोगों से विचार विमर्श किया। दोपहर 1 बजे के आए प्रोटोकॉल को देखते हुए कई फरियादियों ने गुहार लगाने के लिए 8 घंटे तक मंत्रीजी का इंतजार किया। 

dr mahendra nath pandey

चंदौली जिले के पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ता एवं आम जनता ने उनका स्वागत लोगों की समस्याएं सुनीं। वही भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय  ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी को कई समस्याओं व शिकायतों को निस्तारित करने के लिए कहा। 

dr mahendra nath pandey

 भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के जिले में आने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 1:00 बजे से 6:00 बजे तक था। लेकिन 8 घंटे लेट होने के कारण महेंद्र नाथ पांडेय जी जैसे ही पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर पहुंचे तो मिलने के लिए बेकरार लोगों की बात सुनने के लिए सबसे पहले जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कमरे के बाहर ही बैठ गए और जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उसकी समीक्षा बैठक की और पार्टी के अंदर मची घमासान पर चुप्पी साधे रहे।

 केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव पर हार जीत पर टिप्पणी करने से इंकार किया और कहा कि जनता के जनाधार का सम्मान करता हूं। जीते हुए चेयरमैन को बधाई देते हुए उनसे अच्छा काम करने की उम्मीद की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*