जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

केंद्रीय मंत्री व सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने चर्चा में की बजट की तारीफ, विरोधियों पर साधा निशाना

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के तहत छात्रों को टेबलेट आदि वितरण के लिए 36,000 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान है। इसी तरह सभी का ख्याल रखते हुए यह बजट पेश किया गया है।
 

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय हैं बीमार

निजी हॉस्पिटल में भर्ती होने के बावजूद की वर्चुअल प्रेस वार्ता

जानिए क्या क्या कह रहे हैं सांसद जी
 

 

चंदौली के सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने बजट पर दिल्ली से निजी हॉस्पिटल में भर्ती होने के बावजूद वर्चुअल प्रेस वार्ता करते हुए आम व गरीब लोगों का बजट बताया है। उन्होंने सभी तबके के लोगों के विकास के लिए यह बजट बताया जा रहा है। इसमें जहां महिलाओं का ध्यान रखा गया है, वहीं ओबीसी, एसटी, एससी सहित छात्र एवं युवाओं के लिए भी बजट में भारी मात्रा में धन स्वीकृत किया गया है।

 उन्होंने स्वामी विवेकानंद के तहत छात्रों को टेबलेट आदि वितरण के लिए 36,000 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान है। इसी तरह सभी का ख्याल रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। वहीं दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। 

Dr MN Pandey 

सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार ने किसानों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही एमएसपी का दायरा बढ़ाया है। 20 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी होंगे। मोटे अनाज और एग्री स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है।  सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने बताया कि मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 6 हजार करोड़ का निवेश का फैसला लिया गया है। 


प्राकृतिक खेती के लिए तीन वर्षों में एक करोड़ किसानों को 10 हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने किसानों को 20 लाख करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य रखा है। पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के जरिए 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता दिया जाएगा। युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे युवा रोजगार से जुड़कर देश के साथ ही परिवार को आर्थिक ये समृद्ध बनाने का काम करेंगे।

 सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह बजट जहां आने वाले 2047 में विश्व में महाशक्ति बनाएगा। वहीं भारत 2027 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। अंत में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को भी सराहा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*