जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अबकी बार वाग्भट अवार्ड 2023 से नवाजे गए चंदौली जिले के डॉ पल्लव प्रजापति

डॉ पल्लव प्रजापति का कहना है कि आयुर्वेद पद्धति को घर–घर  तक पहुंचाने के साथ ही भारतवर्ष में पुनः सनातन संस्कृति के अनुरूप आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
 

इसके पहले भी पा चुके हैं कई अवॉर्ड

चैतन्य आयुर्वेद नाम से अपना क्लीनिक चलाते हैं डॉ पल्लव

आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े हैं डॉ पल्लव प्रजापति

देश में आयुर्वेद के सबसे बड़े एवं सक्रिय संगठन "आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया" (आयुर्वेद विज्ञान फोरम कि एक इकाई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह 2023 में चंदौली के आयुर्वेदिक डॉ पल्लव प्रजापति को उनके निस्वार्थ एवं आयुर्वेद उत्थान एवं सामाजिक कल्याण में एक उच्च स्तरीय सेवा देने पर आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया  के संस्थापक डॉ अभिषेक एवं हिम्स–शुद्धि के संस्थापक आचार्य मनीष द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु वाग्भट अवार्ड 2023 द्वारा सम्मानित किया गया।

यह देश के सबसे प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक संस्थान शुद्धि ग्राम – हीम्स, मेरठ–दिल्ली एनसीआर रोड,  उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था, जिसमे देश के कई वरिष्ठ एव प्रतिष्ठित डॉक्टर भी उपस्थित थे।

Dr. Pallav Prajapati

डॉ पल्लव प्रजापति चंदौली जिले में चैतन्य आयुर्वेद नाम से अपना आयुर्वेदिक संस्थान चलते हैं, जिसमें शुद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा कई साध्य–असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। डॉ पल्लव प्रजापति का कहना है कि आयुर्वेद पद्धति को घर–घर  तक पहुंचाने के साथ ही भारतवर्ष में पुनः सनातन संस्कृति के अनुरूप आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

डॉ पल्लव प्रजापति जी आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया के आयुर्वेद छात्र कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले भी आयुर्वेद क्षेत्र में सामाजिक कल्याण में एक उच्च स्तरीय सेवा हेतु उन्हें यूथ वैद्य राइजिंग अवार्ड, राष्ट्रीय आयुष गौरव सम्मान एवं ऐस ऑफ इनिटेटिव अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*