विकास का मूल मंत्र शिक्षा है, डॉ. सुकृति ने गिनायीं शिक्षा विभाग की उपलब्धियां

योगी सरकार के 8 साल पर डिग्री कॉलेज में परिचर्चा
प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने रखे अपने विचार
नई शिक्षा नीति 2020 पर दी जानकारी
चंदौली जिले के पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की उपलब्धियां पर चर्चा परिचर्चा हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा के द्वारा की गई।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के बहुआयामी विकास का मूल मंत्र शिक्षा है शिक्षा मानव जीवन को आलोकित कर व्यक्ति को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से प्रकाश डाला नई शिक्षा नीति में निहित उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य शिक्षा का विकेंद्रीकरण करना और शिक्षा को सर्व सुलभ करना है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि दूरस्थ ग्रामीण एवं पिछले क्षेत्र में भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रसार प्रसार भी होगा नई शिक्षा नीति में निहित कौशल विकास के पहलू पर भी उन्होंने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। डॉ पवन गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उच्च शिक्षा के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। अमित कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना जिसका की उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत करना है पर बिंदुवार प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार, डॉ रविकांत भारद्वाज, विनोद कुमार, डॉक्टर अनुराधा पांडेय और सर्वजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*