चंदौली में बिजली व्यवस्था अपडेट करने पर जोर, 84 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए, 488 की क्षमता में हुआ इजाफा

जिले की विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की तैयारी
पूरे जिले में फरवरी महीने से चल रहा है ये अभियान
चंदौली, मुगलसराय और सकलडीहा डिवीजन में हो रहे काम
चंदौली जिले में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चंदौली जिले में विद्युत विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बीते फरवरी महीने से जारी इस कार्य के तहत जिले में अब तक 84 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए, जबकि 488 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा चुकी है।

विद्युत निगम द्वारा तैयार नई सूची के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर 47 नए ट्रांसफॉर्मर और लगाए जाने हैं, जिनमें से 27 लग चुके हैं और शेष स्थानों पर कार्य प्रगति पर है।
चालू वित्तीय वर्ष में चिह्नित 107 ट्रांसफॉर्मरों में से 70 की क्षमता बढ़ा दी गई है। विभाग के अनुसार 10 व 16 केवीए के स्थान पर 25 केवीए, 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए और 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।

चंदौली, मुगलसराय और सकलडीहा डिवीजन के अंतर्गत यह कार्य तेज़ी से चल रहा है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खंभे, जर्जर तार भी बदले जा रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता राम बाबू ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के निर्देश पर ट्रांसफॉर्मर लगाने व उनकी क्षमता बढ़ाने का कार्य पूरे जिले में तेजी से किया जा रहा है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*