जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कर्मचारी, शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकारी 5 अक्टूबर को निकालेंगे बाइक रैली, सौपेंगे 21 सूत्रीय मांग पत्र

 


चंदौली जिले में आज कर्मचारी, शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच(उ.प्र.) के बैनर तले कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में एवं दिवाकर द्विवेदी के निर्देशन में बैठक सम्पन्न हुई।


इस दौरान बैठक को आगामी 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर निकाले जाने वाली बाइक रैली जो पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय मांग पत्र से संबंधित है जिसके संदर्भ में जनपद के समस्त विभागों के संगठन के अध्यक्ष मंत्री एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी चंदौली के सभागार में आयोजित की गई।

Employees teachers officers
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आगामी 5 अक्टूबर को होने वाली मोटरसाइकिल रैली निकले जाने को लेकर समस्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से आह्वान किया।बैठक में सभी कर्मचारी संगठनों के मण्डल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंत्रियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारी संघों के विभिन्न पदाधिकारियों ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, लेखपालों, सफाई कर्मचारी आदि की विभिन्न मांगों को एक मंच से उठाए जाने का स्वागत किया।


इस बैठक में पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से निकाले जाने वाली बाइक रैली वह आगामी समय में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों के संबंध में आह्वान करते हुए सभी ने एक स्वर में परिणाम तक पहुंचने तक संघर्ष के लिए एकजुटता दिखाई और संघर्ष के लिए अपनों को तैयार रखने की बात की। 


इस बैठक में भूपेन्द्र कुमार सिंह,रामप्रवेश यादव,देवेंद्र श्रीवास्तव,जफर अहमद,अखिलेश मिश्र,अश्वनी श्रीवास्तव,रमेश सिंह,इन्द्रजीत यादव,वेद प्रकाश वर्मा,रतन प्रकाश त्यागी,राजेश शास्त्री,सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,अमरनाथ सिंह पटेल,धीरेंद्र कुमार सिंह,कैलाश प्रसाद,उपेंद्र बहादुर सिंह,डॉ संजय सिंह,अशोक सिंह,आनंद सिंह,नरेंद्र प्रताप सिंह,विकास यादव,गिरीश चंद्र,सुरेश,इमरान अली,रामकरन यादव,समर बहादुर,मनोज तिवारी,सत्येन्द्र कुमार, दिलीप चौहान,जितेन्द्र कुमार सिंह आदि सम्मिलित रहे। बैठक का संचालन सच्चिदानंद पांडेय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*