जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐलान, इन 9 सूत्रीय मांगों पर पहले डीएम से करेंगे चर्चा

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरेंगे। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद संतुष्ट न होने पर वे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देंगे।

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरेंगे। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद संतुष्ट न होने पर वे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देंगे।

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरेंगे। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद संतुष्ट न होने पर वे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देंगे।

 
 

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का धरना

इलाज और ऑपरेशन में अवैध वसूली बंद हो

9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

पर्ची काउंटर पर लगे क्यूआर कोड सिस्टम

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर अपनी बातें रखेंगे। यदि वे जिलाधिकारी के जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो सुबह 10 बजे से मेडिकल कॉलेज परिसर में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

विधवा मरीज से इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
पूर्व विधायक ने बताया कि बीते दो दिनों पूर्व एक विधवा और असहाय मरीज के परिवार से ऑपरेशन व इलाज के नाम पर पहले 30 हजार रुपये और फिर 13 हजार रुपये मांगे गए। जब बात सार्वजनिक होने लगी तो 10 हजार रुपये की मांग की गई, जिससे तंग आकर परिजनों को बाहर इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

दवाएं और जांचें बाहर से लिखे जाने पर लगे रोक
पूर्व विधायक की प्रमुख मांगों में अस्पताल में इलाज के नाम पर अनधिकृत वसूली पूरी तरह बंद होना शामिल है। उन्होंने मांग की कि उपलब्ध दवाएं मरीजों को अस्पताल से ही दी जाएं और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। इसके अलावा, जो जांचें अस्पताल में उपलब्ध हैं, उन्हें अंदर ही कराया जाए और मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर बाहर भेजने की प्रथा खत्म की जाए।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर की मांग
अस्पताल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई बिल्डिंग में पर्याप्त पर्ची/रजिस्ट्रेशन काउंटर और डिजिटल/QR रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करने की मांग उठाई गई है। साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों के लिए अलग सहायता काउंटर बनाए जाने की आवश्यकता बताई गई है। परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों की भूमिका को भी पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है।

डॉक्टरों की ड्यूटी और दवाओं का स्टॉक हो सार्वजनिक
पूर्व विधायक डब्लू ने कहा कि मरीजों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक स्थायी और जवाबदेह डेस्क बनाया जाए। साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी, उपलब्ध जांचों और आवश्यक दवाओं के स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक पटल पर प्रदर्शित की जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज का सीधा लाभ हर उस गरीब, बेबस और लाचार परिवार तक पहुंचे और उनकी जान बचाई जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*