जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब तो पार्टी कार्यालयों पर है चोरों की नजर, सपा कार्यालय के पंखे ले गए चोर

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के नरसिंहपुर खुर्द स्थित जिला कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर कार्यालय से तीन पंखे खोल ले गए।

 

चपरासी की तैनाती के बाद भी हो गई चोरी

सपा के जिला कार्यालय से तीन पंखे गायब

सपा नेताओं ने दी पुलिस को तहरीर

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के नरसिंहपुर खुर्द स्थित जिला कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर कार्यालय से तीन पंखे खोल ले गए।


आपको बता दें कि अब चोर इतना जयादा सक्रिय हो गए है कि नेताओ के कार्यालय में चोरी करने लगे है । समाजवादी पार्टी के नरसिंहपुर खुर्द स्थित जिला कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर कार्यालय से तीन पंखे खोल ले गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 


इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके पहले निर्माणाधीन कार्यालय में छड़ चोरी की घटना हुई थी।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की रात चोर सपा कार्यालय में लगे तीन पंखे खोल ले गए। हालांकि कार्यालय में एक चपरासी की तैनाती रहती है। बताया कि चंदौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके पहले गोधना में निर्माणाधीन पार्टी के कार्यालय से छड़ चोरी का मामला प्रकाश में आया था।

                                                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*